ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

केरल: कोरोना वायरस की चपेट में 3 साल का बच्चा, भारत में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 41

 चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुये जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के करीब 100 देशों में अबतक 3652 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 106,911 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। वहीं भारत में भी अब कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केरल के तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह बच्चा अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। इसी के साथ ही भारत में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की संख्या 41 हो गई है।

7 मार्च को यह परिवार इटली से लौटा है, जिसमें 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इटली से वापसी के बाद परिवार की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई थी, जब टेस्ट पॉजिटिव हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। कोच्चि के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में पूरे परिवार को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बता दें कि केरल में पिछले दो दिनों में यह छठा केस है। इससे पहले रविवार को भी केरल में पांच नए मामले सामने आए थे।

केरल के पथानामथिट्टा जिले में तीन दिन तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों को बंद किया गया है, हालांकि 10वीं क्लास के एग्जाम होंगे। भारत में इस वायरस को लेकर अलर्ट बढ़ गया है और दुनिया से आ रहे लोगों की हर एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button