ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

नोएडा: मामा की शादी में मस्ती कर रहा था बच्चा… तभी गर्म सब्जी के भगोने में गिरा, मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक शादी समारोह में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पांच साल का बच्चा खेलते-खेलते गर्म सब्जी के भगोने में गिर गया. इससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. बच्चे का शरीर बुरी तरह से जल चुका था. पास के अस्पताल ले जाने के बाद उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच सकी और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

ये मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव ईंट के भट्टे के पास शादी समारोह का आयोजन हो रहा था, जहां अलीगढ़ के रहने वाले साहिद भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. साहिद के साले की शादी थी, लेकिन खुशी का माहौल तब गम में तब्दील हो गया, जब-जब साहिद का 5 साल का बेटा खेलते-खेलते अचानक से गर्म सब्जी के भगोने में गिर गया. वहां मौजूद लोगों ने जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर जल चुका था.

इलाज के दौरान बच्चे की मौत

शादी में चीख-पुकार मच गई. बच्चे के माता-पिता ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने सुफियान का इलाज किया, लेकिन बच्चा नहीं बच पाया और बुधवार की रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया.

परिवार वाले नहीं चाहते कार्रवाई

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी दी थी, लेकिन परिवार वाले इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. इसलिए बच्चे का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है. इस तरह के कई मामले अक्सर सामने आते हैं, जब शादियों में बच्चों के साथ पकवान के भगोने में गिरने से हादसे हो जाते हैं.

Related Articles

Back to top button