ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कंडक्टर से बदला लेने के लिए युवक का कांड, चोरी कर ली सरकारी बस, हैरान कर देगी कहानी

तमिलनाडु के चेन्नई शहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शराबी व्यक्ति ने कंडक्टर से बदला लेने के लिए राज्य परिवहन विभाग की बस को चोरी कर लिया. पूछताछ के दौरान अब्राहम नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसने बस कंडक्टर से बदला लेने के लिए खाली बस को चुरा लिया था, जिसका कुछ दिन पहले उससे झगड़ा हुआ था. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

चेन्नई में नशे में धुत एक व्यक्ति ने चेन्नई महानगर परिवहन निगम (एमटीसी) की बस चोरी कर लिया. बाद में उसे अक्कराई क्षेत्र के पास एक ट्रक से टकरा दिया. बताया जा रहा है कि शराबी ने बस कंडक्टर से बदला लेने के लिए ऐसा किया. आरोपी की पहचान अब्राहम के रूप में हुई है, जो चेन्नई के बेसेंट नगर का निवासी है और गुडुवंचेरी में कार इंटीरियर डेकोरेटर के रूप में काम करता है.

बदला लेने के लिए की बस चोरी

गुरुवार सुबह करीब 2 बजे थिरुवनमियूर बस टर्मिनल से ब्रॉडवे से कोवलम तक चलने वाली बस को आरोपी ने चोरी कर लिया. जिस समय आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय बस टर्मिनल पर खाली खड़ी हुई थी. इसी बात का फायदा उठाते हुए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. शराब के नशे में वह बस को टर्मिनल से बाहर लेकर ईस्ट कोस्ट रोड की ओर चल पड़ा.

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आखिर में बस अक्कराई चेक प्वाइंट के पास एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक से टक्कर मार दी. टक्कर के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास खड़े लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई. बताया गया है कि ट्रक चालक अब्राहम नशे में था. उसने खुद पुलिस को बस टक्कर की सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम बस का कुछ दूर तक पीछा कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसका बस कंडक्टर से झगड़ा हो गया था. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने बस चोरी की थी.

Related Articles

Back to top button