ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
उत्तरप्रदेश

पति ने गुस्से में फेंकी खाने की थाली, भड़क गई पत्नी; 24 घंटे बाद फरसे से युवक ने कर दी महिला की हत्या

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पति ने फरसे से पत्नी के गले पर वार किया और उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से खून में सना हुआ फरसा भी बरामद हुआ है. पूछताछ के दौरान पति ने हत्या करने की वजह खाने को लेकर हुआ विवाद बताया है.

हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के रावल गांव की घटना है. पति ने पुलिस को बताया कि खाना को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था. आरोपी का नाम ज्ञानेंद्र है, जिसकी शादी 28 साल पहले कीर्ति से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को बेइंतहा मोहब्बत करता था. वह बिल्डिंग निर्माण का काम करता था. ज्यादातर समय वह घर पर अपनी पत्नी के साथ ही बिताया करता था. उसके एक दो महीने का बच्चा भी है. वह 25 दिन अपनी ससुराल में पत्नी के साथ रहकर आया था और उसे घर लेकर आया था.

खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद

घटना के ठीक 24 घंटे पहले ज्ञानेंद्र और कीर्ति के बीच भोजन करते समय विवाद हुआ था. ज्ञानेंद्र ने खाने की थाली फेंक दी थी, तभी से दोनों के बीच लगातार लड़ाई झगड़ा हो रहा था. आसपास के लोगों ने इस लड़ाई झगड़े की आवाज़ भी सुनी थी. इसके ठीक 24 घंटे के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के सिर पर फरसे से वार कर दिया और उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पहुंची टड़ियावां पुलिस ने आरोपी पति ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या बोले पुलिस अधिकार?

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी पति ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान ज्ञानेंद्र ने बताया कि उसका झगड़ा घटना से ठीक 24 घंटे पहले पत्नी से भोजन को लेकर हुआ था. तभी से वह लगातार झगड़ा कर रही थी. उसने पिछले 24 घंटे से भोजन भी नहीं किया था. घर के अंदर आने पर वह लगातार झगड़ रही थी. उसने पहले उसे झगड़ा करने के लिए मना भी किया था, लेकिन वह लगातार विवाद कर रही थी और उसकी बात नहीं मान रही थी. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू कलह निकाल कर आई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button