ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
उत्तरप्रदेश

गुलाब की पंखुड़ियां, प्रयागराज से आया संगम का जल… जब कैदियों ने किया अनोखा स्नान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की जिला जेल में आस्था और महाकुंभ का अनोखा दृश्य देखने को मिला. यहां जेल में बंद कैदियों ने संगम के पवित्र जल से स्नान किया और इस दौरान उनका उत्साह भी देखने लायक था. जेल प्रशासन ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए खास व्यवस्था की, जिसमें कैदियों ने ‘हर हर गंगे’ के उद्घोष के साथ स्नान किया.

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जेल के जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह की पहल पर प्रयागराज से संगम का जल मंगवाया गया. इस जल को एक बड़े कुंड में भरकर उसमें गंगा जल मिलाया गया. साथ ही, कुंड में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां भी डाली गईं. जेल के चारों ओर फूलों के गमले रखे गए, जिससे वातावरण में एक आध्यात्मिक माहौल बन गया.

हर हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान

कैदियों ने इस पवित्र स्नान का पूरी आस्था के साथ आनंद लिया. ‘हर हर गंगे’ का उद्घोष करते हुए एक-एक करके कैदी कुंड में स्नान करने आए. कुछ कैदी सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हुए भी नजर आए, जो उनके धार्मिक उत्साह को दर्शाता था. इस आयोजन के दौरान जेल प्रशासन ने कैदियों पर पुष्प वर्षा की, जिससे इस लम्हे को और भी यादगार बना दिया गया.

जेल प्रशासन का आयोजन

यह भव्य आयोजन कारागार मंत्री और महानिदेशक की अनुमति से किया गया. जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह और जेलर अरुण कुमार मिश्रा की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान जेल का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक था, और कैदी इस आयोजन से बहुत खुश दिखाई दिए. उन्होंने जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

महाकुंभ में उमड़ रहा स्नानार्थियों का रेला

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए लाखों लोग उमड़ रहे हैं. लोग हवाई जहाज, रेल, सड़क और जल मार्ग से प्रयागराज पहुंचकर संगम के जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करना चाहते हैं. अब तक पचास करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं, और यह रेला रुकने का नाम नहीं ले रहा. हर कोई संगम के जल में स्नान करके पुण्य कमाना चाहता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा, महिला हो या पुरुष, या फिर किन्नर सभी इस पवित्र स्नान में भाग ले रहे हैं.

Related Articles

Back to top button