ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
उत्तरप्रदेश

यूपी विधानसभा: महाकुंभ भगदड़ पर सपा का जोरदारा हंगामा, पूरा अभिभाषण भी नहीं पढ़ पाईं राज्यपाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र का पहला दिन है . इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से परिसर में जमकर हंगामा किया गया. हंगामा इतना ज्यादा हुआ कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल महज 12 मिनट में अभिभाषण पढ़कर वापस लौट गईं. बाकी का हिस्सा विधानसभा और विधान परिषद के अध्यक्ष पढ़ेंगे. हाथों में बैनर और तख्तियां लिए सपा सदस्य नारे लगा रहे थे ”लाठी गोली की सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी” और “आरक्षण विरोधी, दलित विरोधी, संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी.

” ये पहला मौका है जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बगैर पूरा अभिभाषण पढ़े विधानसभा से 12 मिनट में ही निकल गईं. विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार का बजट सत्र उत्तर प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा. विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है हमने शानदार द्विव्य भव्य कुंभ कराया है पूरी दुनिया हमारी प्रशंसा हो रही है. ऐसे में महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर विपक्ष ने सरकार का जमकर विरोध किया.

सपा के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर सिंह तथा एच एन सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के विधायकों ने संभल और कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को लेकर धरना दिया है. विधायकों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर बिजली पानी दे न सके जो, वह सरकार निकम्मी है! जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है, लिखा था.

सपा के वरिष्ठ सदस्य अमिताभ त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कुंभ में मृतकों, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के फर्जी आंकड़े पेश किए जा रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि सरकार कुंभ मामले पर सदन में चर्चा कराए. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार को जन विरोधी, किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है.

अखिले यादव बोले-सरकार असफल हो गई है

अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में संगम के सबसे पास स्थित दारागंज के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करके सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वो असफल हो गयी है. सरकार का काम प्रशासन, नियंत्रण और प्रबंधन करना होता है नाकि बंदी या पाबंदी. जैसे नोटबंदी में जनता हैरान-परेशान हुई थी वैसे ही स्टेशन बंदी से भी होगी.

प्रभुत्ववादी भाजपाई आम जनता के दुख में अपना सुख ढूंढते हैं. बाकी सरकारें तो जनता के दुखों को कम करने का काम करती हैं, लेकिन भाजपा का डबल इंजन, ट्रबल इंजन बनकर ऐसे काम ख़ुद करता है जिससे जनता के दुख-दर्द बढ़ें और जनता अपने में ही उलझी रहे जिससे, भाजपाई भ्रष्टाचार की ओर किसी का ध्यान न जाने पाए. आज भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन बंद किया है कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे क्या?

Related Articles

Back to top button