ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम पहुंची भारत, 12 मार्च से शुरू होगा पहला मैच

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका टीम 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। सोलह सदस्यीय टीम सोमवार को ही धर्मशाला रवाना हो जाएगी जबकि भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंचेगी। भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट देंगे। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ उसके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर शोएब मांजरा भी आए हैं।

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 39 मामले दर्ज हुए हैं। श्रृंखला का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाएं हाथ के स्पिनर जार्ज लिंडे धर्मशाला में 12 मार्च से भारत के खिलाफ शुरू हो रही तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में एकमात्र नया चेहरा होंगे जबकि पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस की टीम में वापसी हुई है। लिंडे ने पिछले साल भारत दौरे के दौरान टेस्ट पदार्पण किया था। पंद्रह सदस्यीय टीम में डु प्लेसिस और रेसी वान डेर डुसेन दोनों की वापसी हुई है जिन्हें पिछली श्रृंखला में आराम दिया गया था।

अफ्रीका टीम इस प्रकार है…. क्विंटन डी कॉक (c, wk), टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डूसन, फाफ डू प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन जोट्स, एंडिले फेहलुकवेओ, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, बेउरन हुरन, बेयूरन हुरियार जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button