ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मध्यप्रदेश

प्रेमिका की जबरन शादी से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया युवक, बोला – उसे बुलाओ, नहीं तो जान दे दूंगा

मध्य प्रदेश के गुना जिले के जंजाली इलाके में मंगलवार शाम रोमांचक ड्रामा देखने को मिला, जब प्यार में धोखा खाए राहुल मीणा ने मोबाइल टावर पर चढ़कर पूरा गांव सिर पर उठा लिया। उसकी प्रेमिका की जबरदस्ती शादी कर दी गई थी, जिससे गुस्साए राहुल ने 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर ऐलान कर दिया—”पहले लड़की लाओ, फिर उतरूंगा!” ग्रामीणों की भीड़ तमाशबीन बनी रही, जबकि पुलिस और प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।

तीन घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका था, लेकिन राहुल का जज्बा कम नहीं हुआ। गांव के बड़े-बुजुर्ग, पुलिस वाले और रिश्तेदार सभी उसे नीचे उतरने की मिन्नतें कर रहे थे, लेकिन राहुल अपने प्यार के लिए टावर पर डटा हुआ था। प्रेम कहानी में जबरन शादी, अत्याचार और अब हाईवोल्टेज ड्रामे का ये तड़का पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button