ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
बिहार

जाली नोट, आतंकी कनेक्शन, पाकिस्तान-नेपाल से जुड़े तार… भागलपुर में नजरे सद्दाम के घर NIA की रेड

बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इससे ठीक पहले एनआईए की टीम भागलपुर पहुंच गई है. इस टीम ने जाली नोट गिरोह के सरगना नजरे सद्दाम के घर पर दबिश दी. बताया जा रहा है कि नजरे सद्दाम के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच करने एनआईए की टीम पहुंची थी. इस टीम ने करीब छह घंटे तक जांच पड़ताल की और ढेर सबूत कब्जे में लेकर वापस पटना लौट गई है.

आरोपी नजरे सद्दाम पिछले साल सितंबर महीने में गिरफ्तार हुआ था और उसी समय से वह जेल में है. एनआईए की टीम सुबह सुबह भागलपुर पहुंच गई. चूंकि सद्दाम लंबे समय तक नकली नोटों के कारोबार से जुड़ा रहा है, इसलिए पुलिस एवं अन्य लोकल एजेंसियां उसके घर आती जाती रहती है. लेकिन इस बार जब एनआईए की टीम उसके इशाकचक थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गुमटी नंबर 3 के मस्जिद के समीप स्थित घर पहुंची तो जिले में हड़कंप मच गया.एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने नजरे सद्दाम के घर पर करीब छह घंटे तक जांच पड़ताल की.

साफ्टवेयर इंजीनियर है नजरे सद्दाम

बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में एनआईए की टीम ने सद्दाम के घर से तकरीबन डेढ़ लाख रुपये कैश, मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज कब्जे में लिया है. हालांकि इस संबंध में एनआईए की टीम ने लोकल मीडिया को कुछ भी बताने से मना किया. इस टीम के मुताबिक सभी सूचनाओं को एनआईए की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा. बता दें कि इशाकचक थाना क्षेत्र में भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

भारत-नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी

जल्द से जलद करोड़पति बनने के चक्कर में वह नौकरी छोड़ कर जाली नोटों के धंधे से जुड़ गया. इसी दौरान पाकिस्तान में भी उसके कनेक्शन बने. उसे नकली नोटों के ही मामले में पिछले साल सितंबर महीने में मोतिहारी जिले के भारत-नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया गया था. उसके साथ उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया और ये सभी फिलहाल मोतीहारी जेल में बंद हैं.

Related Articles

Back to top button