ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

निजी वैक्सीन सेंटरों को लौटाने होंगे बचे डोज, केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए नए दिशा निर्देश

नई दिल्ली। एक मई से जब सभी संस्थानों और निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन करने की छूट मिलेगी तो निजी सेंटरों को अपने यहां बची सरकारी वैक्सीन के डोज लौटाने होंगे। शुक्रवार को राज्यों के सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को भेजे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसके साफ निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक मई से टीकाकरण की पूरी प्रणाली बदलने जा रही है। इसके संबंध में राज्यों को गाइ़डलाइंस जारी कर दी गई है।

इन्‍हें लोगों को मुफ्त मिलेगी वैक्‍सीन

गाइडलाइंस के अनुसार एक मई से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइंस वर्कर्स को ही मुफ्त वैक्सीन मिल सकेगी, जिसे केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। ये मुफ्त वैक्सीन सिर्फ सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होंगी। अभी तक सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और निजी कोविड सेंटरों में 250 रुपये में ये वैक्सीन लगाई जाती थी।

निजी वैक्सीन सेंटरों पर रखें निगरानी

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के पत्र में राज्यों को साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि वे निजी वैक्सीन सेंटर पर मौजूद डोज की निगरानी रखें और 30 अप्रैल तक लगने के बाद बची वैक्सीन नजदीक की कोल्ड चेन को वापस कर दें। जाहिर है वापसी के बाद इन वैक्सीन का इस्तेमाल सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

निजी वैक्सीन सेंटरों पर बुजुर्गों को नहीं लगेगी वैक्‍सीन

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 45 साल से ज्‍यादा उम्र के जिन लोगों ने निजी वैक्सीन सेंटर पर 250 रुपये में वैक्सीन लगवाई थी, उन्हें अब ये सुविधा निजी वैक्सीन सेंटर पर उपलब्ध नहीं होगी। दूसरा डोज लेने के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल में जाना होगा, जहां उन्हें मुफ्त में वैक्सीन मिलेगी। दरअसल एक मई से राज्यों और निजी अस्पतालों का अभियान भी साथ ही चलेगा। उनके लिए कंपनियों से फिलहाल अलग रेट तय किए हैं।

Related Articles

Back to top button