ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

CAA Delhi Protest: हिंसा में फिर सामने आया PFI का नाम, एक सदस्य दानिश अली गिरफ्तार

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (National Register of Citizens) के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) के सदस्य दानिश अली को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश पर दक्षिण दिल्ली में CAA-NRC के विरोध के दौरान हुई हिंसा में लोगों को भड़काने का आरोप है।

वहीं, इससे पहले भी दिल्ली पुलिस हिंसा को लेकर पीएफआइ के दर्जनभर सदस्यों के शामिल होने की बात कह चुकी है। इसी के साथ वह काफी समय से साइबर सेल की मदद से इनके सक्रिय सदस्यों की कॉल डिटेल खंगाल रही थी।

बांग्लादेशी भी शामिल थे हिंसा में

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दक्षिण दिल्ली में आगजनी, पथराव और मारपीट की कई घटनाएं हुई थीं। जांच-पड़ताल में दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल (Special Investigation Team) ने जांच में पाया था कि दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी और दरियागंज में हुए दंगों में बांग्लादेशी भी शामिल थे।

एसआइटी से जुड़े अधिकारियों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना पर ऐसे दंगाइयों की पहचान हो चुकी है। इनमें से कई का संबंध पीएफआइ से भी भी है। इसके लिए अब सबूतों को जुटाया जा रहा है।

यह भी जानें

  • CAA-NRC के विरोध में 17 और 20 दिसंबर को जाफराबाद, सीलमपुर और दरियागंज में दंगा, हिंसा और आगजनी के दौरान दिल्ली में पहले से सक्रिय कुछ शातिर अपराधियों ने माहौल बिगाड़ा था।
  • इनमें दर्जनभर से अधिक बांग्लादेशियों ने पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की थी।
  • जांच में यह भी पता चला  है कि ज्यादातर हिंसा करने वाले लोग सीमापुरी में रहते हैं और बांग्लादेशी हैं।
  • पूर्व में भी ये ऐसे ही अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button