ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बुजुर्ग के साथ एक करोड़ 70 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी, जानिए पूरा माम

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें 84 साल के बुजुर्ग को तीन जनवरी से लेकर अब तक बातों में उलझाकर ठगों ने शेयर मार्केट के नाम पर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठग लिए, बैंक मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद भी नहीं माने और जब ठगा महसूस हुए तो पुलिस में शिकायत की है। आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर का है। जहां 84 साल के एक नौकरी से रिटायर बुजुर्ग ठगों के जाल में फंस गए।

पहला कॉल उनको 3 जनवरी को आया जिसमें उनको लालच दिया गया शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का जिसके बाद बुजुर्ग से अलग – अलग तरीक़े से दस अकाउंट में 1 करोड़ 70 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए गए। इसी बीच जब बुज़ुर्ग पैसे के लिए अपनी बैंक में पैसा निकालने पहुँचे तो बैंक मैनेजर को श़क हुआ जिसके बाद उसने एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया को सूचना दी। जिस पर से बुजुर्ग का एक पता लेकर पुलिस उनके घर पहुंच गई और उनको समझाइश दी और ठगी के बारे में पूरी जानकारी दी।

जिसके बाद वह कंप्लेंट करने को राज़ी नहीं हुए पर आगे पैसा नहीं देने को उन्होंने बात मान ली। जब वह ठगा महसूस करने लगे फिर उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई, इस मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि बुजुर्ग के साथ अब तक कि यह सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी है, 10 अकाउंट की जानकारी सामने आयी है, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button