ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

इंदौर में अब सिटी बस स्टाप पर मिलेगा वाई-फाई व मोबाइल-लैपटाप चार्जर

इंदौर। इंदौर शहर में सिटी बस के सभी बस स्टाप का स्वरूप भी जल्द बदलेगा। फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा मुरैना की कंपनी को शहर में 200 बस स्टाप बनाने का जिम्मा दिया गया है।

कंपनी ने फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर डेमो के रूप में एक बस स्टाप तैयार किया है। इस बस स्टाप पर यात्रियों को वाई-फाई सुविधा के अलावा मोबाइल-लैपटाप चार्जर भी मिलेगा। अभी जो बस स्टाप बनाया है उसकी छत को पारदर्शी रखा गया है।

ऐसे में बस स्टाप पर बैठने वाले यात्रियों को धूप से परेशान नहीं होना होगा। एआईसीटीएसएल के प्रोजेक्ट प्रभारी अभिनव चौहान के मुताबिक, अभी डेमो के रूप में बस स्टाप तैयार किया है। यात्रियों की जरूरत के मुताबिक, बस स्टाप की डिजाइन में बदलाव भी किए जाएंगे।

इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना

  • 200 बस स्टाप एआईसीटीएसएल बनाएगा
  • 400 बस स्टाप आईडीए बनाएगा

बस स्टाप पर मिलेगी ये सुविधाएं

  • वाई-फाई
  • सीसीटीवी सर्विलांस
  • मोबाइल चार्जर यूएसबी पोर्ट
  • पब्लिक इंफार्मेशन सिस्टम
  • रूट मैप
  • आठ से 10 यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी
  • दिव्यांगों के लिए रैंप
  • बस स्टाप पर विज्ञापन से कंपनी करेगी कमाई

    पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कंपनी बस स्टाप का निर्माण कर रही। बस स्टाप पर स्क्रीन लगा उस पर विज्ञापन से कंपनी कमाई करेगी। एक बस स्टाप के निर्माण पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च का आंकलन किया गया है। प्रति बस स्टाप प्रतिमाह कंपनी 11,500 रुपये एआईसीटीएसएल को देगी।

    इस तरह 200 बस स्टाप से एआईसीटीएसएल को 23 लाख रुपये प्रतिमाह और दो करोड़ 76 लाख रुपये सालाना कमाई होगी। कंपनी को 15 साल के लिए बस स्टाप के संचालन का दिया जिम्मा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button