ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
बिहार

आरा में भीषण सड़क हादसा, कार खड़े कंटेनर में टकराई, 6 की मौत; महाकुंभ से लौट रहे थे घर

बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे कि इसी दौरान उनकी कार की टक्कर तेज रफ्तार ट्रक से हो गई. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह दुर्घटना भोजपुर के जगदीशपुर इलाके में हुई है. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

आरा के जगदीशपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के सदस्य 4 समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. पटना के न्यू जक्कनपुर थाना क्षेत्र की छपरा कॉलोनी में रहने वाले 6 लोग बलेनो कार से महाकुंभ स्नान के लिए गए थे. सभी लोग स्नान करके लौट रहे थे. इसी दौरान आरा के दुल्हनगंज और इसाठी के बीच कार और ट्रक की टक्कर हो गई. जिसकी चपेट में आने से कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

ट्रक से टकराई कार

ऐसा कहा जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में आ रही थी और इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से भिड़ गई. कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की बोनट और इंजन के परखच्चे उड़ गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी. इसलिए यह हादसा हो गया. घटना के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर फरार है. हादसे की तेज आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम किया.

सड़क हादसे में 6 की मौत

इसके बाद उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो हुई है, जिसमें 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. मरने वालों की पहचान संजय कुमार(62), करुणा देवी(55), लालबाबू सिंह (25), आशा किरण (28), प्रियम कुमारी (20) और जूही रानी (20) के तौर पर हुई है. मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button