ब्रेकिंग
Chhatarpur News: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव के काफिले पर विवाद, 120 गाड़ियों के जाम से जनता परेशान Bhopal News: भोपाल में उपद्रव के बाद AIMIM के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का आरोप Ujjain News: उज्जैन की 18 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलाइजेशन, 'ज्ञान भारतम' के तहत बड़ी प... Chambal River News: चंबल नदी में छोड़े गए 83 कछुए, उसैद घाट की हेचरी में हुआ था जन्म Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड MP Congress Talent Hunt: एमपी कांग्रेस में अनुसंधानकर्ताओं की भर्ती, जीतू पटवारी ने खुद लिए साक्षात्... शिप्रा शुद्धिकरण: उज्जैन के आला अधिकारियों ने बस और पैदल किया 29 किमी घाटों का निरीक्षण, 140 सड़कें ... Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान...
देश

गिले-शिकवे भुलाकर मुलायम परिवार ने मनाई होली, अखिलेश ने शिवपाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इटावा: होली के मौके पर मुलायम परिवार ने गिले शिकवे भुलाकर सैफई में फूलों की होली खेली। इस दौरान शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के पैर छुए। अखिलेश भी इससे पीछे नहीं रहे उन्होंने भी चाचा शिवपाल के पैर छुकर आर्शीवाद लिया। बता दें अखिलेश के साथ राम गोपाल भी इस समारोह में शामिल रहे।

बता दें कि होली के मौके पर सैफई में मुलायम सिंह यादव के घर के बाहर पंडाल लगाया गया था। इस मंच पर सबसे पहले अखिलेश यादव आए उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मंच पर आकर लोगों को होली की बधाई दी। मंच पर अखिलेश यादव का भाषण चल था उसी समय शिवपाल सिंह यादव मंच पर आए। मंच पर आते ही शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने भी चाचा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चाचा-भतीजा जिन्दाबाद के खूब नारे लगाए। अखिलेश यादव ने अपना भाषण रोककर लोगों को नारेबाजी न करने की बात कही।

मंच पर सपेरों ने बीन बजाकर किया डांस
होली का मौके पर सैफई मंच पर सपेरों ने भी बीन बजाकर डांस किया। मुलायम सिंह यादव ने इस दौरान खूब ताली बजाई। क्षेत्रीय भाषा का फ़ाग गायन का भी प्रोगाम करवाया गया। मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव मंच पर पहुंचे।

बीते विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था विवाद
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह के परिवार में शिवपाल और अखिलेश के बीच तनातनी देखने को मिली। मुलायम सिंह के लाख कोशिशों के बाद भी चाचा-भतीजे के बीच सुलह नहीं हुई। अंतत: बगावत करके शिवपाल यादव ने पार्टी छोड़ दी। नतीजा ये हुआ कि समाजवादी पार्टी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शिवपाल ने अपनी नई पार्टी बना ली और लोकसभा चुनाव में उतर गए। लोकसभा चुनाव में शिवपाल को एक भी सीट नहीं मिली जबकि वोटों के बिखराव के चलते सपा को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

विधानसभा और लोकसभा में पार्टी की करारी हार के बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे से संबंध अच्छे करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अब होली के मौके पर एक बार फिर दोनों नेताओं ने गिले शिकवे भुलाकर करीब आने की कोशिश की है। अब देखना चिलचस्प होगा कि दोनों नेताओं की दूरी कितनी दूर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button