ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

Corona virus: भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से किया रद्द

नई दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच भारत ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गई है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।

इमिग्रेशन ब्यूरो की तरफ से मंगलवार देर रात को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि भारत में अब तक प्रवेश नहीं करने वाले फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के ऐसे नागरिक जिनका नियमित और ई वीजा अबतक जारी हो चुका है उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई। मंत्रालय ने मंगलवार को लोगों से कहा है कि वह चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय ने लोगों से यह भी कहा है कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए वे इन देशों में वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके अलावा इटली और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button