ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
उत्तरप्रदेश

‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो मुस्लिम युवकों ने धर्म परिवर्तन कर सनातन संस्कृति को अपनाया है. दोनों युवकों ने लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में धर्म परिवर्तन किया. मंदिर की महंत दिव्या गिरि ने दोनों युवकों के माथे पर तिलक लगाकर सनातन धर्म के लिए स्वीकार किया. इसके बाद दोनों युवकों का नामकरण किया गया. सफराज उर्फ राजन मिश्रा ने कहा कि इस्लाम धर्म मे कट्टरता है, कुदरत को नहीं मानते. इस्लाम धर्म बहुत पहले छोड़ चुका था, लेकिन अब सनातन में घर वापसी की है.

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में सनातन धर्म को दोनों युवकों ने अपनाया. इसके बाद मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने उनका नामकरण किया. इस दौरान ठाकुर जितेन्द्र नारायण सिंह सेंगर मौजूद रहे, जो पूर्व में सैयद वसीम रिज़वी के नाम से जानें जाते थे. ठाकुर जितेन्द्र नारायण सिंह सेंगर ने बताया कि समाज में नफरत और कट्टरता को छोड़ आज सरफराज अहमद जिनकी उम्र 40 वर्ष, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं, दूसरे जिनका नाम गुलनाज उम्र -32 वर्ष है, जो शाहजहांपुर के रहने वाले हैं.

दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाया

इन दोनों ने ही नफरत और कट्टरता को छोड़ सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को हम सभी के बीच बिना किसी दबाव के स्वीकार किया है. हम सब इन दोनों युवकों का सनातन धर्म में स्वागत करते हैं. इसके साथ-साथ सनातन धर्म में इनका नामकरण भी किया गया है. अब सरफराज अहमद का नाम राजन मिश्रा और गुलनाज का नाम विराट शर्मा है, जिनको समाज अब इन्हीं नाम से जानेगा और पहचानेगा.

‘इस्लाम धर्म में बहुत कट्टरता है’

सफ़राज़ उर्फ राजन मिश्रा ने कहा कि इस्लाम धर्म मे कट्टरता है, कुदरत को नहीं मानते. इस्लाम धर्म बहुत पहले छोड़ चुका था, लेकिन अब सनातन में घर वापसी की है, अगर नास्तिक भी कहलाऊंगा तो सनातनी ही कहलाऊंगा. मेरा परिवार वालों से कोई नाता नहीं रह गया.

गुलनाज उर्फ विराट शर्मा ने कहा कि इस्लाम धर्म में औरतों की इज्जत नहीं होती बहुत ज्यादा कट्टरता है. सनातन धर्म अच्छा लगा, यहां पर सूरज को पूजते है, नेचर की पूजा की जाती है, लेकिन इस्लाम धर्म में नहीं माना जाता है.

Related Articles

Back to top button