ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

अवैध गोरक्ष समितियों पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, गिरिराज बोले- नाम दें कार्रवाई होगी

नई दिल्ली: देश में लगातार गोरक्षकों के नाम हो रही मॉब लींचिंग का मामला अब लोकसभा में उठा है। कथित गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ कार्रवाई की मांग आज संसद में भी उठी और सरकार ने भी भरोसा दिलाया कि उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, केरल के तिरुवंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गो रक्षा में शामिल उन समितियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो गैर कानूनी ढ़ंग से चल रही है।

इसी के जवाब में केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें समितियों का नाम दें जरूर कार्रवाई करेंगे। थरूर ने लोकसभा में पूछा, ‘कई गो संरक्षक समितियां गैर मान्यता प्राप्त हैं और गैर कानूनी तरीकों से चल रही हैं जो कि गोरक्षा के नाम पर हिंसा और लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देती है। यहां गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं, मैं मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसा प्रावधान किया जा सकता है जिसके माध्यम से केवल सरकार द्वारा अधिकृत समितियों को ही गोरक्षा करने की अनुमति दी जाए।

गैरकानूनी तरीके से चल रही समितियों को अनुमति नहीं दी जाए जो कि हिंसा की गतिविधियों में शामिल रहे हैं।’ कांग्रेस सांसद के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, ‘एनिमल वेलफेयर बोर्ड द्वारा तय मापदंड के अनुसार अगर गोरक्षक समितियां नहीं होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माननीय सदस्य अगर समितियों का नाम देते हैं तो जरूर कार्रवाई होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button