ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का सामना, फैंस की बढ़ी धड़कनें! बन रहे हैं ऐसे समीकरण

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के मैच कल भारत-न्यूजीलैंड मैच के साथ खत्म हो जाएंगे. इसके बाद 4 मार्च को पहला और 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. लेकिन अभी तक सेमीफाइनल के लिए सिर्फ तीन टीमें ही तय हुई हैं. इनमें भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच के रिजल्ट के साथ चौथी टीम भी सेमीफाइनल के लिए तय हो जाएगी. लेकिन भारतीय फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर भारत का सेमीफाइनल में किस टीम से सामना हो सकता है? अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन माना जा रहा है कि भारत की पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर हो सकती है. ऐसे में फैंस की धड़कनें अभी से बढ़ गई हैं. अब आइए इसका पूरा गणित विस्तार से समझते हैं.

कैसे सेमीफाइनल में टकरा सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया?

ग्रुप ‘ए’ में से दो टीमें पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो चुकी हैं, जबकि दो टीमें भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. वहीं ग्रुप बी से अभी सिर्फ एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में एंट्री ली है. इंग्लैंड की टीम पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है. लेकिन उसका ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के साथ है. इस मैच को यदि साउथ अफ्रीका जीतती है तो उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी. लेकिन उसे ये भी ध्यान रखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ 207+ के बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. नहीं तो अफगानिस्तान का सेमीफाइनल के लिए चांस बन सकता है. लेकिन अफगान टीम की संभावना ना के बराबर है.

इंग्लैंड को पटखनी देते ही साउथ अफ्रीका के 5 अंक हो जाएंगे. फिलहाल वो 3 अंकों के साथ है. उसने एक मैच जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा था. ऐसे में उसके 3 अंक है. इंग्लैंड को हराते ही उसे 2 अंक और मिल जाएंगे और पूरे 5 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में तीन मैचों में एक जीत और दो बेनतीजा मैच के साथ चार पॉइंट्स लेकर बैठी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ‘बी’ में दूसरे नंबर पर आ जाएगी.

Related Articles

Back to top button