ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
लाइफ स्टाइल

इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ कई रोगों से बचाने में भी फायदेमंद हैं चाय

शोधकर्ताओं ने पाया कि चाय, खास पौधों की पत्तियों से तैयार होती है जिसमें कई प्रकार के गुण हो सकते हैं, हालांकि इसमें अधिक मात्रा में चीनी मिलाकर सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। चाय में कुछ घरेलू औषधियों को मिलाकर इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ विशेष प्रकार की चाय का भी पारंपरिक चिकित्सा में भी जिक्र मिलता है। आइए ऐसी ही कुछ चायों के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।

ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा

ग्रीन-टी कई प्रकार से सेहत के लिए विशेष लाभकारी मानी जाती है, विशेष रूप से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग जैसी इंफ्लामेटरी और क्रोनिक बीमारियों को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अध्ययन में पाया गया है कि ग्रीन-टी का सेवन करने वालों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का जोखिम कम होता है। सेहत के लिए इसके विशेष लाभ हो सकते हैं।

ब्लैक टी से होने वाले लाभ

ग्रीन-टी की ही तरह अध्ययनकर्ताओं ने ब्लैक टी को भी सेहत के लिए विशेष लाभकारी पाया है। वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि ब्लैक-टी का सेवन संज्ञानात्मक क्षमता में कमी, इंफ्लामेशन, हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर को रोकने में भूमिका निभा सकती है। जर्नल ऑफ़ न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड एजिंग में जनवरी 2016 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित रूप से काली चाय पीने से लोगों में डेमेंशिया जैसे तंत्रिका संबंधी विकारों के विकसित होने का कम जोखिम होता है।

अदरक वाली चाय के फायदे

भारत में अदरक वाली चाय का सबसे ज्यादा चलन है, इसमें मिलाई जाने वाली औषधियां जैसे लौंग, इलाइची, काली मिर्च, तुलसी आदि को बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। अदरक वाली चाय मॉर्निंग सिकनेस, सिरदर्द और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकती है।इंटीग्रेटिव मेडिसिन इनसाइट्स जर्नल में मार्च 2016 में प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार, अदरक अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है, इससे मतली और उल्टी की समस्या में फायदा मिल सकता है।

गुड़हल की चाय के विशेष लाभ

सूखे हिबिस्कस के पत्तों और पंखुड़ियों से बनी चाय को पारंपरिक चिकित्सा में विशेष लाभकारी पाया गया है। शोध में पाया गया है कि छह सप्ताह तक नियमित रूप से गुड़हल की चाय पीने से वयस्कों में ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है। हिबिस्कस को पाचन ठीक रखने और मोटापे को कम करने वाले औषधि के तौर पर जाना जाता है, ऐसे में इस के सेवन से वजन कम करने में भी लाभ मिल सकता है।

 

Related Articles

Back to top button