ब्रेकिंग
बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ... Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे... Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ... Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने...
मध्यप्रदेश

नशे ने बना दिया वाहन चोर, पुलिस ने बदमाश को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि निशातपुरा थाने का निगरानी बदमाश मोहम्मद फजल उर्फ फज्जू चोरी करने के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था।

नशे का शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करता था। पुलिस ने उससे चोरी के तीन स्कूटर, ई-रिक्शा और बाइक बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ चार थानों में 8 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

निशातपुरा पुलिस ने बताया कि दशहरा मैदान हाउसिंग बोर्ड कालोनी से एक लड़के को हिरासत में लिया था। उसकी पहचान मोहम्मद फजल उर्फ फज्जू के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास एक छुरा मिला। बिना नंबर की बाइक के बारे में पूछा तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने तीन अन्य चोरी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button