ब्रेकिंग
Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार साइबर ठगी की रकम पर MP हाईकोर्ट सख्त: ATM से कैश निकालने पर बायोमेट्रिक या फेस स्कैन लागू करने का सु... सीहोर के वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: ग्रामीणों में मची अफरातफरी, अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश

अमेरिका में बैठे-बैठे बुजुर्ग ने किया ऐसा काम, मध्य प्रदेश के घर में चोरी की वारदात हो गई नाकाम

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अमेरिका में बैठे बुजुर्ग ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से घर में हो रही चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया है. उसने अपने जीवन भर की कमाई को गंवाने से बचा लिया. चोर एक बंद घर को निशाना बना रहे थे. पड़ोसियों की सतर्कता और तकनीक की मदद से वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है.

मामला कोलगवां थाना क्षेत्र के भरहुत नगर का है. भरहुत नगर के हरिपुरम निवासी अरुण नामदेव के पिता आर बी नामदेव अमेरिका में अपनी बेटी के घर पर थे. उन्होंने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड चेक की. इसमें उन्हें तीन संदिग्ध लोग घर में घुसते हुए दिखाई दिए. यह देखकर उन्होंने तुरंत अपने बेटे अरुण नामदेव को फोन करके जानकारी दी जो कि उस वक्त कानपुर में थे.

सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दिए

अरुण ने अपने पड़ोसी एमके श्रीवास्तव को कॉल करके जानकारी दी. पड़ोसी ने तुरंत शोर मचाना शुरु कर दिया जिससे घबराकर चोर वहां से भाग गए. अगले दिन अरुण नामदेव कानपुर से घर वापस लौटे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की. फुटेज में तीन चोर दिखाई दिए. एक सड़क पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था, दूसरा घर की बाउंड्री पर था और तीसरा दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत

अरुण ने इस मामले की शिकायत कोलगवां थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करना शुरू कर दी है. सतना पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button