ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
बिहार

‘हसन ने मुझे वश में किया…’, रायपुर में हिंदू लड़की के वीडियो ने पुलिस के भी उड़ाए होश

छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur) में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हिंदू लड़की के दो वीडियो ने पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है. यही नहीं, हिन्दूवादी संगठनों में भी वीडियो वायरल होने के बाद से आक्रोश है, हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है. दरअसल, 22 साल की एक युवती ने घर से भागकर राजातालाब के रहने वाले हसन अली से शादी करने का वीडियो शेयर किया था.

दो दिन पहले जारी किए गए वीडियो में उसने पुलिस से अपील की थी कि वह लड़के के परिजनों को परेशान ना करे. युवती का कहना था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है. इस वीडियो (Hindu Girl Nikah Video Viral) के बाद फिर सोशल मीडिया में युवती का दूसरा वीडियो वायरल होने लगा. इसमें युवती आरोप लगा रही थी कि हसन अली ने उसको मिलने बुलाया. कोई नशीली चीज सुंघाई और कुछ खिलाकर उसको अपने वश में कर लिया. फिर जबरन शादी कर दवाब बनाते हुए अपने परिजनों को परेशान नहीं करने का वीडियो बनवाकर शेयर कराया था. अब इसमें सच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच में ही पता चल सकता है.

पीड़िता ने थाने में दिया शपथ पत्र

पीड़िता के दूसरे वीडियो पर माहौल गरमा गया है. हिन्दूवादी संगठनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने भी थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत के साथ शपथ पत्र भी दिया है. पुलिस ने इस मामले में सोमवार रात तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया है. वहीं पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत की जांच की जा रही है. कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के घर से लापता होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस युवती को बरामद कर रायपुर लाई थी. लड़की ने तब पुलिस को शुक्रिया कहा था.

Related Articles

Back to top button