ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
खेल

भारत से हारते ही स्टीव स्मिथ ने किया संन्यास का ऐलान, अब खेलेंगे सिर्फ ये फॉर्मेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया की टीम का सफर खत्म हो गया है. उसे सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बड़ा ऐलान किया है. स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि स्टीव स्मिथ टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में खेला जारी रखेंगे. स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगभग 15 साल तक वनडे क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर टीम की कप्तानी भी की. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने उन पर भरोसा दिखाया था.

स्टीव स्मिथ ने किया संन्यास का ऐलान

35 साल के स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद अपने निर्णय के बारे में टीम के साथियों को बताया. स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘यह एक शानदार सफर रहा और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया. बहुत सारे अद्भुत पल और अद्भुत यादें हैं. दो वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने भी इस यात्रा को साझा किया. अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है.’

स्टीव स्मिथ ने आगे कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है.’

ऐसा रहा स्टीव स्मिथ का वनडे करियर

स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में वनडे डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 170 वनडे मुकाबले खेले. वनडे में उन्होंने 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 35 अर्धशतक और 12 शतक शामिल रहे. वह वनडे में अपने देश के 16वें ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ भी वनडे में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. स्मिथ ने भारत के खिलाफ 30 वनडे मैच खेले और 53.19 की औसत से 1383 रन बनाए. जिसमें 7 अर्धशतक और 5 शतक भी हैं.

Related Articles

Back to top button