ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
मध्यप्रदेश

क्लास रूम में खड़ी थीं मैडम, तभी छिपा दिखा तेंदुआ, 7 घंटे तक दहशत बना रहा, फिर जो हुआ…

मध्य प्रदेश के रीवा के एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेंदुआ स्कूल के क्लासरूम तक घुस गया, जिसे एक टीचर ने देखा तो उनके होश उड़ गए. टीचर पर्दे के पीछे खड़ी थी, तभी तेंदुआ दबे पांव स्कूल के अंदर आ गया. टीचर ने तेंदुए को देखकर शोर मचाने या डरने की बजाय समझदारी से काम लिया. वह तेंदुए का ध्यान भटकने तक खामोश बिना किसी हलचल के वहीं खड़ी रहीं और जैसे ही तेंदुआ दूसरी तरफ मुड़ा. वह वहां से भाग निकलीं.

इसके बाद टीचर ने बाकी स्कूल स्टाफ को तेंदुए के होने की जानकारी दी, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन की ओर से तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. इसके साथ ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई. पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और तेंदुए का रेस्क्यू शुरू किया गया. वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को स्कूल की एक क्लास में बंद कर दिया.

तेंदुए ने कर्मचारी पर किया हमला

ये मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर के एक प्राइवेट स्कूल से सामने आया है. ये स्कूल भीड़भाड़ वाले इलाके में है, जहां तेंदुआ घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है. स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में वन विभाग को उसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया गया. इस दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद मुकुंदपुर से डॉक्टरों को बुलाया गया और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया गया.

7 घंटे के बाद किया गया रेस्क्यू

हालांकि आखिर में कड़ी मशक्कत से 7 घंटे के बाद तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया और सभी ने राहत की सांस ली. तेंदुए का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने गोविंदगढ़ के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. गनीमत ये रही कि जिस समय ये तेंदुआ स्कूल में घुसा. तब स्कूल में कोई भी बच्चा नहीं था. क्योंकि स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षा में गैप होने की वजह से बच्चे स्कूल में नहीं थे. सिर्फ स्कूल स्टाफ ही मौजूद था. बच्चे स्कूल में होते तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था.

Related Articles

Back to top button