ब्रेकिंग
Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह...
मध्यप्रदेश

नशे में धुत्त युवकों ने झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों सहित 6 मजदूर घायल

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत्त युवक ने गरीब की झोपड़ी में स्कार्पियों घुसा दी। अस्थाई झोपड़ी में रह रहे 2 बच्चों सहित 6 मजदूर घायल हो गए हैं। स्कॉर्पियो के अंदर खाली शराब की बोतलें भी मिली हैं। नीमच कैंट पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नीमच शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। प्रतापगढ जिले के गांव सामली पठार निवासी कांतिलाल पिता मांगीलाल रावत, उसकी पत्नी शांतिबाई और 9 वर्षीय बेटी खुशी और 7 वर्षीय बेटा पियुष, भाई दिनेश व दिनेश की पत्नी इंदिराबाई झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। पास में भवन निर्माण में मजदूरी करते है और रात को कच्ची झोपड़ी में रहते हैं। रात को स्कॉर्पियो ब्लेक कलर झोपड़ी की कच्ची दीवार तोडते अंदर जा घुसी और सो रहे मजदूरों पर पहिए चढ़ गए। वहीं ईंटो में मजदूर दब गए।

बड़ी मशक्कत से उन्हें निकाला गया। वहीं स्कार्पियों भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और नशे में धुत्त तीन युवकों को हिरासत में लिया। पति – पत्नी दोनों घायल हो गए हैं, वहीं उनके बच्चे खुशी और पियुष को हल्की चोंटे आई है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियों में बैठे एक युवक निलेश गुर्जर पिता श्रवण गुर्जर निवासी नीमच के पैर में चोटें आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कॉर्पियो में ही युवक शराब पी रहे थे, नशे में धुत्त थे। डायल 100 घटनास्थल पहुंची, क्रेन की मदद से कार को थाने पर खड़ी करवा दी है।

काले कांच और रेत के कारोबार से कनेक्शन –

मजदूर की झोपड़ी में घुसी कार के काले कांच थे। बताया जा रहा है कि युवक रेत के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इसलिए स्कॉर्पियो में काली फिल्म लगा रखी थी। देर रात तक रेत परिवहन में लगे वाहनों की पायलेटिंग करते रहते हैं। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button