ब्रेकिंग
Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर
विदेश

कनाडा के PM की पत्नी सोफी को कोरोना वायरस कन्फर्म, जस्टिन ट्रूडो भी 14 दिन रहेंगे आइसोलेशन में

 कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कनाडा की मीडिया के अनुसार, पीएम ट्रूडो की पत्नी का कुछ दिन पहले सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और अब यह पॉजिटिव आया है। वहीं डॉक्टरों की सलाह पर जस्टिन ट्रूडो भी 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे। 14 दिन तक उनके सैंपल की जांच नहीं की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले वीरवार को ट्रूडो ने पत्नी सोफी ग्रीगोइरे ट्रूडो में कोरोना के लक्षण दिखने पर घर से काम करने तथा अलग रहने की घोषणा की थी। सोफी ग्रीगोइरे ट्रूडो बुधवार को ब्रिटेन से लौटी थीं और उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण दिखे थे, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने एहतियात के तौर पर घर से ही निर्देश देने का फैसला लिया। सोफी ने अपने डॉक्टरों से बुखार की शिकायत की, इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच और टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे।

वहीं जस्टिन ट्रूडो के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि पीएम का स्वास्थ्य अच्छा है। वे शुक्रवार को देशवासियों को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया कि पीएम में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं। वह ठीक हैं। एतिहातन डॉक्टरों ने पीएम को 14 दिन तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button