ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
विदेश

कोरोना वायरस से भारत में पहली मौत, अब तक 76 मामलों की हो चुकी है पुष्टि

कोरोना वायरस के कहर से देश दहशत में घिरता जा रहा है। कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है। यह मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है। मृतक की उम्र 76 साल बताई जा रही है। वहीं, देश में अब तक कोरोना वायरस के 76 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर के अनुसार, 76 वर्षीय सिद्दीकी के सैंपल की जांच के बाद उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग इस बात का पता लगा रहा है कि उक्त शख्स कितने लोगों के संपर्क में आया था। इसके अलावा तेलंगाना सरकार को भी इसकी जानकारी दी गई है कि सिद्दीकी कोरोना से संक्रमित थे। अधिकारियों को इस बात का पता चला है कि इलाज के लिए सिद्दीकी तेलंगाना के भी एक अस्पताल में गए थे।

भारत में 76 तक पहुंची संख्या
भारत के सात राज्यों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 76 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन 16 नए मामलों में से 11 मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सामने आया है। वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है।

Related Articles

Back to top button