ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
पंजाब

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को हटाने पर बोले CM Mann

 श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद से ज्ञानी रघबीर सिंह को हटाने को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है। CM Mann ने इस मामले में सुखबीर सिंह बादल का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला किया है। यही नहीं इस फैसले को उन्होंने बदलाखोरी बताया है।

CM Mann ने कहा कि यह धार्मिक मामला है। होना तो यह चाहिए था कि राजनीति धर्म से सीखती, लेकिन अब जब राजनीति ने धर्म सिखाना शुरू कर दिया है, तो यही हुआ है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आंतरिक कमेटी ने जत्थेदार साहिब को सेवामुक्त किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आंतरिक कमेटी को चुने हुए 13-14 वर्ष हो गए हैं।  CM Mann ने केंद्र से शिरोमणि कमेटी के चुनाव कराने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्होंने संसद में भी कहा था कि जत्थेदार इनकी जेब से निकलते हैं। उन्होंने सुखबीर बादल का नाम लिए बिना कहा कि उस समय तो आपने हां जी-हां जी करके सारे गुनाह कबूल कर लिए, तन्ख्यैहा भी पूरा कर लिया और अब जत्थेदार साहब को हटा रहे हो। यह तो बस बदला लेने जैसा लगता है।

Related Articles

Back to top button