ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

J&K: फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ लगा PSA हटा, 7 महीने बाद होंगे रिहा

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की नजरबंद को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने खत्म करने का फैसला किया है। बीते साल 2019, पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया था। उन्हें अपने घर पर ही नजरबंद किया गया था। करीब छह महीने से अधिक समय तक नजरबंद रहने के बाद उन्हें रिहा करने का फैसला लिया गया है।बता दें कि फारूक अब्दुल्ला को 5 अगस्त से हाउस अरेस्ट में रखा गया था, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ पिछले साल 15 सितंबर को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) का केस दर्ज किया था। जिसके बाद उन्हें तीन महीने के लिए नजरबंद किया गया था। 15 दिसंबर को तीन महीने की मियाद पूरी होने वाली थी, लेकिन उससे दो दिन पहले ही 13 दिसंबर को उनकी नजरबंदी 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। अब राज्य प्रशासन ने उनकी नजरबंदी को खत्म करने का फैसला लिया है।

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला अभी हिरासत में
फारूक अब्दुल्ला के अलावा उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख व पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, शाह फैसल सहित कई नेताओं पर पीएसए के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। अभी उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, शाह फैसल समेत कई नेता हिरासत में हैं।

Related Articles

Back to top button