ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

फुरकान का RPN पर बड़ा हमला, कहा-दो नंबर का आदमी, पैसे लेकर कांग्रेस को बेच रहा

रांची। उग्र फुरकान अंसारी ने कांग्रेस प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फुरकान बोले, आरपीएन दो नंबर का आदमी है। वह पार्टी को बेच रहा है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही उन्होंने कहा कि आरपीएन दो नंबर के आदमी हैं और प्रदेश में कांग्रेस को बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि झारखंड को उन्होंने पैसे कमाने का अड्डा बना लिया है। शहजादा से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन कोई पार्टी को अपनी जागीर समझे तो हमारे जैसे पुराने कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा के बुलावे पर दिल्ली गए सुदेश

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो भाजपा के बुलावे पर गुरुवार को देर रात नई दिल्ली गए। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के समर्थन को लेकर वहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत होने की संभावना है। हालांकि, देर रात में पहुंचने के कारण वे अमित शाह और जेपी नड्डा से नहीं मिल पाए। संभावना है कि वे शुक्रवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे। इधर, सूत्रों के अनुसार संभावना है कि आजसू पार्टी भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी। बता दें कि आजसू ने अभी तक राज्यसभा चुनाव में समर्थन को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है।

Related Articles

Back to top button