ब्रेकिंग
GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प...
मनोरंजन

TRP में नंबर 1 पर पहुंचा ये रिश्ता क्या कहलाता है शो, जानिए कपिल ने मारी कौन सी बाजी

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टेलीविजन धारावाहिक भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। हर घर के लोगों के लिए टेलीविजन शो मनोरंजन का डबल डोज लेकर आता है। तो आइए आपको बताते हैं आपके किस फेवरेट शो ने टीआरपी रेटिंग में मारी सबसे बड़ी बाजी मारी। तो आइए जानते हैं टॉप-5 की लिस्ट में कौन-कौन से शो शामिल हैं…

बार्क की 31वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग मे बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। कई हफ्तों से नंबर 1 पर काबिज शो कुंडली भाग्य से पहली रैंक छिन गई है, अब ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 1 शो बन गया है। वहीं पिछले कई हफ्तों से टॉप 5 से बाहर चल रहे कपिल शर्मा शो की लिस्ट में एंट्री हो गई है।

कुंडली भाग्य को पछाड़कर स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 1 पर आ गया है। शो में दिखाए जा रहे वेडिंग ट्विस्ट ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है, सीरियल में कार्तिक और वेदिका की शादी होने वाली है। लेकिन शादी के बीच नायरा के आने की वजह से ये शादी नहीं हो पाएगी, ये सारा ड्रामा दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है।

कई हफ्तों से नबंर 1 की पॉजिशन को एन्जॉय कर रहा सीरियल कुंडली भाग्य इस बार दूसरे नंबर पर खिसक गया है, श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर के इर्द-गिर्द चल रहा ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है।

टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य तीसरे नंबर पर है. पिछले हफ्ते भी अभि-प्रज्ञा का शो तीसरे नंबर पर था। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है चौथे नंबर पर बरकरार है. पिछले दिनों शो की 11वीं सालगिरह को स्टारकास्ट ने धूमधाम से मनाया, 11 सालों से तारक मेहता दर्शकों को गुदगुदा रहा है। कपिल शर्मा शो के लिए गुडन्यूज है, शो की टीआरपी में इस हफ्ते उछाल देखने को मिल रहा है। द कपिल शर्मा शो टीआरपी रेटिंग में पांचवें नबंर पर आ गया है। एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की बार्क रेटिंग में 9वें नंबर पर है, शो में प्रेरणा को खोने के बाद से अनुराग काफी गुस्से में है और मिस्टर बजाज को बर्बाद करने की कोशिश में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button