ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

देवास: भारत की जीत पर कर रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने एक-एक को पकड़कर किया गंजा, निकाली परेड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया. भारत की इस शानदार जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. भारत की जीत के बाद रविवार रात मध्य प्रदेश के देवास शहर के एबी रोड़ स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जीत की खुशी में उत्साहित लोग बम-पटाखे फोड़ने लगे. इससे राहगीर और वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई वाहन चालक मुश्किल से बचकर निकले.

इसके बाद मौके पर मौजूद सिटी कोतवाली टीआई अजय सिंह गुर्जर ने लापरवाही से इधर-उधर एक-दूसरे पर पटाखे फेंक रहे युवकों को समझाने की कोशिश की तो नाराज युवकों ने टीआई के साथ भी अभद्रता की. युवकों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया. टीआई ने किसी तरह अपना वाहन उग्र भीड़ से बाहर निकाला. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक बेकसूर मोमोज दुकान संचालक की पिटाई कर दी थी.

मुंडन कर एमजी रोड पर निकाला जुलूस

रविवार रात पुलिस की पिटाई से घायल हुए एक युवक के परिवार ने सोमवार को एसपी पुनीत गहलोत को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. मारपीट का CCTV फुटेज भी वायरल हुआ. सोमवार को पुलिस ने जीत के जश्न में हुड़दंग करने वाले युवकों को वीडियो देखकर चिन्हित किया. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और देर शाम उनका मुंडन कर एमजी रोड पर जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान युवक अपना चेहरा छुपाते नजर आए.

10 लोगों पर केस दर्ज किया गया

सीएसपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक रविवार रात शहर के बीचों बीच स्थित सयाजी द्वार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया. वीडियो के आधार पर 10 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शांति भंग करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. फुटेज में दिखने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी. वहीं, चौपाटी स्थित मोमोज दुकानदार अखिलेश यादव से मारपीट के मामले में आरक्षक मन्नूलाल वर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है. मारपीट में घायल युवक इंदौर रेफर कर दिया गया था. उसकी हालत स्थिर है. पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है.

Related Articles

Back to top button