ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

PSL T20 पर गहराया कोरोना का संकट, इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने की पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी कर ली है। इंग्लैंड के क्रिकेटर जेसन रोय,मोईन अली,जेम्स विन्स,टॉम बेन्टन,ऐलेक्स हेल्स तथा क्रिस जार्डन जैसे खिलाड़ीयों के लिए पीसीबी विशेष फ्लाइट्स का प्रबंध कर रही है। महामारी की वजह से कई देशों ने अन्य देशों से आने वाले उड़ानों को बंद कर दिया है। जिसके कारण इन क्रिकेटरों को पाकिस्तान में फंसने का डर सताने लगा है।

गौरतलब है कि कराची में और देश के अन्य हिस्सों इस वायरस के फैलने के बाद गुरूवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान के कराची और सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा कोविड-19 के पाजीटिव मामले सामने आए हैं और गुरूवार को इनकी कुल संख्या 24 पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button