ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

रणजी ट्रॉफी फाइनल में अनोखे तरीके से रन आउट हुआ बंगाल का बल्लेबाज

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में बंगाल तथा सौराष्ट्र के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल में उस वक्त एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब बंगाल के बल्लेबाज आकाशदीप को सौराष्ट्र के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने रन आउट किया। दरअसल जयदेव उनादकट की गेंदबाजी का सामना करते हुए बंगाल के बल्लेबाज आकाशदीप क्रीज से बाहर ही खड़े रह गए जिसे भांपते हुए सौराष्ट्र के विकेट कीपर अवि बारोट ने उन्हें रन आउट करने के लिए विकेट पर थ्रो किया लेकिन विकेटकीपर का यह थ्रो विकेट पर नहीं लगा लेकिन अगले ही पल गेंदबाजी कर रहे उनाकट ने बॉल पकड़कर विकेट पर मार दी। अपने क्रीज से बाहर खड़े बल्लेबाज आकाशदीप को अंपायर ने आउट करार दिया। इस प्रकार लगातार दो प्रयास करने से बल्लेबाज को रन आउट किया जा सका।

गौरतलब है कि बंगाल तथा सौराष्ट्र के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने पहली पारी में अर्पित वसावड़ा के शतक तथा पुजारा,जडेजा व अवि बारोट के अर्धशतकों के बल पर 10 विकेट खोकर 481 रन बनाए थे। जिसके जबाव में बंगाल की टीम 381 रन ही बना पायी।बंगाल की तरफ से सर्वाधिक 81 रनों का योगदान सुदीप चटर्जी ने दिया। सौराष्ट्र को इस प्रकार बंगाल पर पहली पारी में 44 रनों की बढ़त हासिल हुई। गौरतलब है कि सौराष्ट्र तथा बंगाल के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल को सौराष्ट्र ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता। VIDEO –

AbkiBaarSoumyaSarkar@SoumyaSarkarFan

Embedded video

See AbkiBaarSoumyaSarkar’s other Tweets

Related Articles

Back to top button