ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
मनोरंजन

शहनाज के खिलाफ फिर पारस ने उगला जहर, कहा ‘सिद्धार्थ के बिना ये कुछ नहीं है’

मुंबई: कलर्स टीवी के स्वयंवर शो ‘मुझसे शादी करोगे’ के बीते एपिसोड में काफी हंगामा देखने को मिला। शो में पारस छाबड़ा की शहनाज गिल के भाई शहबाज से जबरदस्त लड़ाई हुई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को मारने कर आएगा। इस लड़ाई के बाद शहनाज गिल ने कंटेस्टेंट संजना गलरानी को खरी खोटी सुनाई। लेकिन इन सब लड़ाइयों के बीच एक बार फिर पारस ने शहनाज के खिलाफ भी जहर उगला।

शहबाज संग हुई लड़ाई के बाद पारस काफी गुस्से में थे। उन्होंने मेकर्स से साफ कहा या तो शहबाज शो में रहेगा या फिर वो रहेंगे। पारस ने देर रात नवदीश कौर से बात करते हुए शहनाज गिल और शहबाज दोनों की बुराई की। नवदीश ने पारस से कहा कि उन्हें नहीं लगता वे शो रह पाएंगी। नवदीश की बातें सुन पारस ने उन्हें समझाते हुए कहा-‘तू मजे ले। ये लोग कुछ नहीं कर सकते। मेरा बहुत कुछ उखाड़ लेते।

ये दोनों दिखाते हैं लेकिन कुछ नहीं कर सकते। ये कुछ नहीं है। शहनाज बस सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से है, वरना वो कुछ नहीं है। इसलिए वो छोड़ती भी नहीं है। वो सिद्धार्थ सिद्धार्थ जानबूझकर करती है, ये उसने खुद कहा है। जितनी वो दिखाती है उतनी वो है नहीं। ना ये ना ही उसका भाई। गलती से एक चीज हाथ में आ गई है, उसे लेकर चौड़े हो रहे हैं।’

बता दें कि बिग बाॅस के घर में भी पारस की बार शहनाज को लेकर ये सब बातें बोल चुके हैं। बिग बॉस 13 में भी पारस और शहनाज की लड़ाई हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को कई बार जमकर खरी खोटी सुनाई थी। पारस ने शहनाज और माहिरा संग लव ट्रायंगल क्रिएट किया था।

Related Articles

Back to top button