ब्रेकिंग
वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT...
मनोरंजन

रवीना टंडन, फराह और भारती सिंह को मिली हाईकोर्ट से राहत, अगली कार्रवाई पर लगी रोक

एक्ट्रेस रवीना टंडन, कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों से राहत मिल गई है। दरअसल, इन हस्तियों पर टीवी शो में ईसाई धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में केस चल रहा था, जिस पर हाईकोर्ट ने दर्ज एफआईआर पर आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

बता दें, इस मामले में हाईकोर्ट ने तीनों एक्ट्रेसेस के खिलाफ फिरोजपुर में दर्ज एफआईआर पर आगे कार्रवाई पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार और शिकायतकर्ता को 25 मार्च के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।क्या है पूरा मामला
दरअसल, 30 नवंबर को रूपनगर के रहने वाले चरण मसीह और फिरोजपुर के रहने वाले विजय की शिकायत पर पुलिस ने तीनों हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। तीनों के खिलाफ टीवी शो में ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप था, जिसके अनुसार तीनों स्टार्स ने हालेलुया शब्द के उच्चारण की कोशिश के दौरान इसका मजाक बनाया, जिससे ईसाई समुदाय की भावनायों को ठेस पहुंची है।उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर को खारिज करते हुए कहा गया था कि ये एफआइआर गलत तरीके से दर्ज कराई गई है और शिकायत भी आधारहीन है। बता दें इस मामले में तीनों एक्ट्रेसेस पहले माफी भी मांग चुकी हैं। हाई कोर्ट ने फिलहाल कोई कड़ी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए है और 25 मार्च के लिए अगली सुनवाई तय की है।

Related Articles

Back to top button