ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

दिल्‍ली हिंसा: हत्या से पहले उतारे गए थे अंकित शर्मा के कपड़े, फिर ताबड़तोड़ मारे चाकू

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते महीने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के संबंध में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। आरोपी सलमान ने अंकित शर्मा की हत्या को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक सलमान ने स्वीकार किया है कि उसने चांद बाग पुलिया पर अंकित के शरीर पर चाकू से वार किए थे और फिर शव को नाले में फेंक दिया था।

दिल्ली पुलिस का दावा है कि अंकित को मारने से पहले उसे निर्वस्त्र करके उसके धर्म की पुष्टि की गई थी और उसके बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई। अंकित को पहले काफी तड़पाया गया और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक अंकित की हत्या के बाद दंगाईयों ने बेरहमी से उसके शव को पहले घसीटा था फिर डंडे से उठाकर गंदे नाले में फेंक दिया। बता दें कि शर्मा के लापता होने के एक दिन बाद 27 फरवरी को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांदबाग में उनके घर के नजदीक एक नाले से मिला था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button