ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

लोअर सर्किट के बाद बाजार में ऐतिहासिक रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में हुए बंद

 शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुक्रवार को बाजार खुलते ही 2,534 अंक तक गिर गया। ओपनिंग के 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगने के कारण ट्रेडिंग रोक दी गई। लोअर सर्किट के बाद शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद होने मे कामयाब रहें। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,325.34 अंक चढ़कर 34103.48 अंक पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 365.05 अंक सुधरकर 9955.20 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बैंक निफ्टी निचले स्तर से 3,815 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ है।

जोरदार पिटाई के बाद मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.09 फीसदी और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 1.26 फीसदी की ऊछाल लेकर बंद हुए है। बैंकिंग शेयरों में आज शानदार बढ़त देखने को मिली। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 11.73 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 4.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है।

आज के कारोबार में निफ्टी का मेटल इंडेक्स 6.49 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 5.32 फीसदी, आईटी इंडेक्स 2.09 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.92 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 3.92 फीसदी, फाइनेशिंयल सर्विसेस इंडेक्स 6.23 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.93 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं।

हफ्ते भर के इंडेक्स की चाल
हफ्ते भर के इंडेक्स पर नजर डाले तो इस हफ्ते सेंसेक्स में 9.6% गिरावट देखने को मिली जबकि इस हफ्ते निफ्टी 9.8% गिरा है। वहीं इस हफ्ते बैंक निफ्टी 10% नीचे, मिडकैप इंडेक्स 11.2% गिरा है। इस हफ्ते मेटल इंडेक्स 14.1% की गिरावट देखने को मिली जबकि PSU बैंक इंडेक्स 13.4% नीचे फिसले। वहीं इस हफ्ते IT इंडेक्स में 14.3% की गिरा रही।

टॉप गेनर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
टाटा इस्पात
एचडीएफसी
सन फार्मा
बजाज फाइनेंस
भारती एयरटेल
आईसीआईसीआई बैंक

टॉप लूजर
जी एंटरटेनमेंट
एशियन पेंट्स
ब्रिटानिया
हीरो मोटोकॉर्प
एचयूएल
विप्रो
कोल इंडिया

Related Articles

Back to top button