ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

पूनम पांडे हर साल क्यों ठुकराती हैं सलमान खान का बिग बॉस? बोलीं- हर बार कुछ न कुछ हो जाता है

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर हर साल ऐसी खबरें आती हैं कि उन्हें सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस ऑफिर हुआ पर उन्होंने शो को ठुकरा दिया. कई बार ये खबरें फैंस को मिलती हैं. पर अब पूनम पांडे ने खुद बिग बॉस ठुकराने की सच्चाई और आने वाले वक्त में इस शो में जाने को लेकर बयान दिया है.

जब बिग बॉस को हर साल मना करने को लेकर सवाल हुआ तो पूनम पांडे ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने मना किया पर हर बार कुछ न कुछ हो जाता है. पूनम कहती हैं, “बिग बॉस को मना करने के लिए मैं बहुत छोटी हूं. हर बार जब भी वो शो मेरे पास आया है, पता नहीं, कुछ न कुछ होता है. कई बार हमारे बीच के जो लोग होते हैं…चीजें फिर हो नहीं पातीं. ये सब चीज़ें हुई हैं.”

ऑफर मिला तो अब क्या करेंगी?

बिग बॉस का ऑफर मिलने पर पूनम ने कहा, “इस साल या जब भी बिग बॉस का ऑफर मेरे पास आएगा, मैं खुशी खुशी कहूंगी कि प्लीज मुझे अपने घर में बुलाइए. मुझे भो थोड़ा सा झगड़ा करने दीजिए, मुझे थोड़ा सा प्यार करने दीजिए.” इनकार करने पर उन्होंने कहा कि कुछ चीज़ें बनती हैं कुछ चीजे़ं बिगड़ती हैं. ऐसे बहुत से जॉब होते हैं, सिर्फ बिग बॉस की ही बात नहीं है. वो चीज़ें आप तक आती ही नहीं हैं. पूनम ने कहा कि बहुत सी चीजें मुझतक आती ही नहीं हैं. हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि ऑफर आया तो वो जरूर जाएंगी.

मौत की अफवाह उड़ाने पर क्या बोलीं?

पिछले साल अचानक पूनम की मौत की खबर आई. पर फिर पता चला की ये उनका एक पब्लिसिटी स्टंट था. इस बात से कई लोग भड़क गए थे. पर अब पूनम पांडे का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी दुख नहीं है क्योंकि उनकी वजह से सर्विकल कैंसर को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी और लोगों ने वैक्सीन लगवाई. क्या जागरूकता का ये तरीका सही था? इस पर उन्होंने कहा, “ये तो बहस का मुद्दा है. पांच लोग होते हैं तो उसमें भी झगड़ा होता है. सबकी अपनी सोच अपनी राय है. और यहां तो इतने सारे दिमाग है तो कुछ लोग सपोर्ट करेंगे कुछ लोग विरोध और नफरत करेंगे.” उन्होंने कहा कि एक झूठ से मैंने जिंदगियां बचाई हैं.

Related Articles

Back to top button