ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
दिल्ली/NCR

होली के दिन सख्त एक्शन… दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटे सात हजार से भी ज्यादा चालान

दिल्ली एनसीआर में इस समय ट्रैफिक पुलिस काफी एक्टिव है. 14 मार्च को देशभर में होली का जश्न मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाईं और होली खेली. हालांकि होली के दिन हादसों की भी खबरें सामने आईं. इसी बची होली के दिन ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया और लोगों के चालान काटे.

होली के जश्न के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. 14 मार्च को होली के मौके पर सुरक्षा के लिहाज से सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने राजधानी में कई बड़े इंतजाम किए थे.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 84 स्पेशल ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग टीमें और 40 ट्रैफिक और लोकल पुलिस की संयुक्त टीमें प्रमुख चौराहों और सड़कों पर तैनात की थीं.

ड्रंकन ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग

इन टीमों ने होली के दिन सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सख्त चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती से निगरानी की और जिसे भी लापरवाही करते देखा उसका चालान किया. चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग यानी नशे की हालत में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले करीब 1,213 लोगों का चालान काटा. ऐसे ही ट्रिपल राइडिंग (दोपहिया वाहन पर तीन लोग) में भी 573 चालान ट्रैफिक पुलिस ने किए.

एक दिन में करीब 7,230 चालान

यही नहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की. पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले करीब 2,376 बाइक सवारों का चालान किया. काली फिल्म लगी गाड़ियां यानी कारों के शीशों पर काली फिल्म या टिंटेड ग्लास लगाकर गाड़ी चलाने वाले 97 लोगों का चालान काटा. इसके अलावा बाकी अलग-अलग तरह के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2,971 लोगों का चालान भी किया गया. होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 7,230 चालान किए.

Related Articles

Back to top button