ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

‘टकला है तू…’ सिर पर बाल न होने पर पत्नी ने उड़ाया मजाक, सदमे में आया पति, लगा ली फांसी

कर्नाटक के चामराजनगर तालुका में एक शख्स ने अपनी पत्नी के मजाक से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर उसने आपबीती बताई. ये मामला उदिगाला गांव से सामने आया है, जहां एक शख्स ने पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक का नाम 32 वर्षीय परशिवमूर्ति था. उनकी पत्नी ममता अक्सर उनका मजाक उड़ाती थीं और कहती थी कि तू टकला है, तेरे सिर पर बाल नहीं हैं और मुझे तेरे साथ बाहर जाते हुए शर्म आती है.

परशिवमूर्ति ने पत्नी की इन्हीं बातों से आहत होकर आत्महत्या कर ली. इस मामले को लेकर चामराजनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. परशिवमूर्ति और ममता की शादी दो साल पहले चामराजनगर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी. परशिवमूर्ति पेशे से एक ड्राइवर थे और ट्रक चलाते थे. शादी के बाद, परशिवमूर्ति के बाल पूरी तरह से झड़ गए थे. इसी बात को लेकर ममता पति का मजाक उड़ाती थीं और कहती थीं कि अगर मैं तुम्हारे साथ बाहर जाऊंगी तो मुझे शर्म आएगी.

दहेज उत्पीड़न का झूठा केस

ममता पर ये भी आरोप है कि उसने दहेज उत्पीड़न का झूठा मामला भी परशिवमूर्ती पर दर्ज कराया था और उन्हें जेल भेज दिया था. इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ममता शादीशुदा होने के बावजूद न्यूड तस्वीरें शेयर करती रहती थी. इस बात लेकर भी घर में अक्सर झगड़े होते थे. पत्नी की इन्हीं सब बातों से परेशान होकर परशिवमूर्ति ने आत्महत्या कर ली.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पत्नी का परशिवमूर्ति के गंजेपन का मजाक बनाने और दहेज उत्पीड़न की बात भी परशिवमूर्ति ने अपने सुसाइड नोट में लिखी. जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परशिवमूर्ति के शव को परिजनों को सौंप दिया गया .

Related Articles

Back to top button