ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

जावद में सड़क हादसा, बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

जावद। मध्य प्रदेश के जावद में रतनगढ़ डीकेन मार्ग पर बरेखन गौशाला के पास एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार डीकेन निवासी वीरेंद्र पालीवाल बाइक से डीकेन की तरफ जा रहा था की रास्ते में बाइक से दुर्घटना हो गई, जिसमें उसको गंभीर चोट आई आधे घंटे तक बीरेंद्र स्पॉट पर घायल अवस्था में पड़ा रहा, तभी रतनगढ़ निवासी रोहित ओझा और उनके साथियों ने अपने निजी वाहन से घायल को रतनगढ़ प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया।

वहां से घायल को नीमच रेफर किया गया,आधे घंटे तक 108 एम्बुलेंस का इंतजार किया मगर परिषद की एक मात्र एम्बुलेंस खराब पड़ी हुई है, जिसके कारण घायल को समय पर उपचार नहीं मिला और डीकेन परिषद की एम्बुलेंस से घायल को नीमच लाया गया जहां घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना कैसे हुई ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है, मगर बड़ा सवाल ये उठ रहा है की अगर रतनगढ़ की एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद घायल को समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच जाती. मगर नगर परिषद की एम्बुलेंस खराब पड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button