ब्रेकिंग
Mumbai Cyber Cell Probe: गरबा पार्टनर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी? वायरल पोस्टरों और पैकेज को लेकर प... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश की हर विधानसभा में बनेगा 'मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स'; साथ ... US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर ... India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ...
मध्यप्रदेश

नर्मदा नदी में कैसे डूबा जूनियर डॉक्टर? चार दिन तक लगतार चले रेस्क्यू ऑपरेशन, इस जगह मिला का शव

जबलपुर: जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी का शव आखिरकार चार दिन बाद रेस्क्यू टीम को मिल गया। मृतक का शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर लम्हेटाघाट के पास पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां वह पैथोलॉजी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।

हादसा होली खेलने के बाद हुआ, जब डॉक्टर निखिल दांगी अपने पांच साथियों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया। घटना के बाद से एसडीआरएफ और होमगार्ड की पांच टीमें लगातार चार दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं। पानी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में काफी मुश्किलें आ रही थीं, लेकिन जैसे ही पानी का बहाव कम हुआ, शव घुघराघाट से 500 मीटर दूर लम्हेटाघाट के पास पत्थरों के बीच फंसा हुआ दिखाई दिया।

रेस्क्यू टीम ने शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button