ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
खेल

कोरोना वायरस का खतराः ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज को तत्काल प्रभाव से किया गया रद्द

कोरोना वायरस की भेंट आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज चढ़ गई है। बता दें कि आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के खाली पड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को शुक्रवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 71 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की। ऐसे में पहले वनडे होने के बाद इस सीरीज को बीच में ही रद्द कर दिया गया है।

दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। जिसका पहला मैच कल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हो चुका है। बता दें कि फर्ग्यूसन को गले में दर्द और खराश की शिकायत की थी। जिसके बाद उनकी कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट्स नहीं आई हैं और फिलहाल उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने से रोक दिया था। ऐसे में खिलाड़ियों ने खाली स्टेडियम में ही अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाया। हालांकि यही नहीं आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को बीमार होने के कारण अलग थलग रखा गया था। उनका कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई और वह अपने साथियों से मिलने वापस मैदान में पहुंचे।

आपको बता दें अगर मैच में नजर डाले तो आरोन फिंच के टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद आस्ट्रेलिया एक समय 300 से अधिक स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रहा था। डेविड वार्नर (67) और फिंच (60) ने पहले विकेट के लिये 124 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने मार्नस लाबुशेन की 52 गेंदों पर 56 रन की पारी के बावजूद आस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। न्यूजीलैंड के पास श्रृंखला में 1-0 से बढ़त लेने का मौका था लेकिन आस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के सामने उसके बल्लेबाज नहीं चल पाए। न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसकी तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली रही क्योंकि उसने दक्षिण अफ्रीका और भारत के हाथों अपने पिछले पांच वनडे मैच गंवाए थे।

Related Articles

Back to top button