ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
मनोरंजन

एक्स बॉयफ्रेंड के धोखे पर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं ‘उसने मुझसे दूसरे मौके की भीख मांगी थी, मैं बेवकूफ थी’

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कई बड़े सदमे यानी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। उन्हीं स्टार्स में से एक हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण। एक वो भी समय था जब दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी हर्ट हुईं थी। दीपिका कई बार अपने साथ हुए धोखे और डिप्रेशन के ऊपर बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर का नाम लिए बिना अपनी दर्दनाक आपबीती बताई।

 हाल ही में दीपिका ने अपने एक्स और ब्रेकअप को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया। उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए सेक्स मतलब फिजिकल अटैचमेंट नहीं बल्कि इसमें इमोशन्स भी जुड़े रहते हैं। मैंने कभी किसी को धोखा नही दिया, अगर मुझे धोखा देगा तो मैं क्यों किसी रिलेशनशिप में रहूंगी। इससे तो अच्छा कि सिंगल ही रहा जाए। लेकिन हर कोई मेरे जैसा नहीं सोचता है इसलिए मुझे पहले काफी दुख झेलना पड़ा है।’

दीपिका ने आगे बताया, ‘मैं इतनी बेवकूफ थी जो मैंने उसे दूसरा मौका दिया, क्योंकि उसने मुझसे भीख मांगी थी। जब मैने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, तो उस सदमे से मुझे बाहर आने में टाइम लगा; जब उसने पहली बार मुझे चीट किया तो मुझे लगा कि कोई बात नहीं, मुझमे ही कोई कमी होगी, लेकिन जब किसी को आदत हो जाती है तो वो फिर वही करता है। मैंने अपने रिलेशनशिप में बहुत कुछ दिया था, लेकिन मुझे वापस कुछ नहीं मिला।’

भले ही दीपिका को उनके पहले रिलेशन में दुख मिला हो, लेकिन अब वो इंडस्ट्री की सबसे खुशकिस्मत एक्ट्रेस हैं, क्योंकि उन्हें बेइन्तहां प्यार लुटाने वाले रणवीर सिंह का साथ जो मिल गया। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक हैं।

काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार फिल्म ‘छपाक’ में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणवीर भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button