ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
खेल

चहल-धनश्री के तलाक पर इस दिन आएगा फाइनल फैसला, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को खत्म करने का दिया ऑर्डर

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की ताजा अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले को 20 मार्च को निपटाने का ऑर्डर दिया है. उसने बांद्रा के फैमिली कोर्ट को तलाक पर अपना फाइनल फैसला सुनाने के लिए कहा है. हाई कोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड भी माफ कर दिया है. इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से एक याचिका लगाई थी. दरअसल, तलाक के लिए आपसी याचिका लगाने के बाद 6 महीने तक समझौते और फिर से एक होने के लिए समय दिया जाता है. लेकिन जब ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आए तो कोर्ट की ओर से इसे माफ किया जा सकता है.

कोर्ट ने क्यों दिखाई जल्दी?

22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी. वहीं 25 मार्च को पंजाब किंग्स अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी. इस दौरान मौजूदा सीजन में पंजाब के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल भी नजर आ सकते हैं. इसके बाद वो अगले दो महीने तक इस टूर्नामेंट में व्यस्त रहेंगे. चहल की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए ही हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च तक तलाक की याचिका पर फाइनल फैसला सुनाने के निर्देश दिए हैं.

ढाई साल से रह रहे अलग

बार एंड बेंच की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि चहल और धनश्री ढाई साल से अलग रह रहे हैं. इसका मतलब है कि जून 2022 में दोनों का साथ छूट गया था और दोनों की राहें अलग हो गई थीं. हाई कोर्ट के आदेश ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि चहल और धनश्री अब साथ नहीं हैं. अलग होने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की मांग करते हुए 5 फरवरी को फैमिली कोर्ट में एक संयुक्त याचिका दायर की थी.

चहल को देने होंगे 4.75 करोड़

रिपोर्ट के मुताबिक, गुजारा भत्ता के लिए दोनों के बीच आपसी सहमति बन गई है. इसके तहत युजवेंद्र चहल 4.75 करोड़ रुपये धनश्री वर्मा को देंगे. फैमिली कोर्ट के मुताबिक वो इसमें से 2.37 करोड़ रुपये पहले ही दे चुके हैं. हाई कोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच हुई सहमति के अनुसार अब तलाक के आदेश के बाद ही गुजारा भत्ता की दूसरी किस्त देनी है.

बता दें दोनों का रिश्ता 5 साल पहले ही शुरू हुआ था. कोविड महामारी के दौरान डांस क्लास के दौरान नजदीकियां बढ़ीं, फिर दोनों में प्यार हुआ. 22 दिसंबर 2020 को चहल और धनश्री ने शादी कर ली थी. हालांकि, ये रिश्ता ठीक से 2 साल भी नहीं टिक पाया.

Related Articles

Back to top button