ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मनोरंजन

अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स इंडिया को बताया ‘पाखंडी’ और ‘भ्रष्ट’, इस शो को देखने के बाद जमकर निकाली भड़ास

अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं. अनुराग अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते हैं. अब अनुराग कश्यप ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने नेटफ्लिक्स को बेईमान और भ्रष्ट बताते हुए उसे पाखंडी भी कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है.

अनुराग ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलसेंस की जमकर तारीफ की है. ये सीरीज हाल ही में रिलीज हुई. अनुराग ने पोस्ट में लिखा, ”अभी-अभी एडोलसेंस देखी. मैं स्तब्ध और ईर्ष्यालु हूं कि कोई ऐसा शो बना सकता है. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ओवेन कूपर और स्टीफन ग्राहम की एक्टिंग, जो न केवल पिता की भूमिका में हैं, बल्कि शो के को-प्रोड्यूसर भी हैं. शो में कितनी मेहनत की गई है. मैं सोच भी नहीं सकता कि उन्होंने कितनी रिहर्सल और तैयारी की होगी, ताकि वे हर एपिसोड को एक ही शॉट में शूट कर पाए.”

अनुराग आगे लिखते हैं, “सिनेमैटोग्राफर मैथ्यू लुईस और फिल्म निर्माता फिलिप बैरेंटिनिनी कितने टैलेंटेड हैं. यह किसी भी फिल्म या मैंने जो कुछ भी देखा है, उससे बेहतर है. इसमें समय लगता है, एक भी बारीकियों को न छोड़ना साहस की बात है. को-प्रोड्यूसर जैक थॉर्न, आप सभी लोगों और आपकी टीम को बधाई. एक बेहतरीन टीम और इसे पूरा करने के दृढ़ संकल्प के बिना इसे पूरा करना निश्चित रूप से संभव नहीं है.”

फिर नेटफ्लिक्स को बताया भ्रष्ट और बेईमान

अनुराग ने अपनी इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ”अब मेरी ईर्ष्या और जलन की बात करें. टेड सारंडोस (नेटफ्लिक्स के सीईओ) ने हाल ही में एक पोस्ट में कहा, “हर बार एक ऐसा शो आता है जो बिल्कुल नए क्षेत्रों में जाता है. रचनात्मकता की सीमाओं को चैलेंज करता है और करियर को परिभाषित करने वाले प्रदर्शन करता है.” और मुझे उम्मीद है कि उनका मतलब यही है, क्योंकि नेटफ्लिक्स इन (नेटफ्लिक्स इंडिया) पर उनका शो बिल्कुल विपरीत है. अगर उन्हें यह ऑफर किया जाता, तो शायद वे इसे रिजेक्ट कर देते या इसे 90 मिनट की फिल्म में तब्दील कर देते.”

अनुराग ने सेक्रेड गेम्स के बाद नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के अनुभव पर लिखा, ”सेक्रेड गेम्स के बाद दो बार उनके साथ ऐसा हुआ और सहानुभूति, साहस और मूर्खता की कमी के साथ-साथ सीरीज के प्रमुख और टीम की ज्यादा इनसिक्योरिटी को फेस करना पड़ा, जिन्हें बार-बार नौकरी से निकाला जाता है. यह मुझे निराश करता है. हम सबसे बेईमान और नैतिक रूप से भ्रष्ट @netflix.in (नेटफ्लिक्स इंडिया) के साथ इतना शक्तिशाली और ईमानदार कुछ कैसे बना सकते हैं, जिसे LA में बॉस का इतना मजबूत सपोर्ट है.”

भारतीय बाजार के प्रति उनका नजरिया ‘पाखंड’ से भरा

आगे अनुराग ने बेला बजरिया (नेटफ्लिक्स COO) और टेड को लेकर कहा, ”1.4 बिलियन लोगों के भारतीय बाजार के लिए टेड और बेला का यह पाखंड, जहां उनकी एकमात्र रुचि मेंबरशिप को बढ़ाना है और कुछ नहीं. मुझे एडोलसेंस जैसे शो से ईर्ष्या होती है और ये निराश करता है.” आगे उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा, ”मुझे उम्मीद है कि वो इसे लेकर जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे सीखेंगे.”

Related Articles

Back to top button