ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
विदेश

भारत में पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छा समय बीता, सरहदों से बढ़कर हमारी बातचीत: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनका भारत में बहुत अच्छा समय बीता था और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक खास समय व्यतीत किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस संकट पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा, ‘हमने भारत में एक अच्छा समय बिताया। वो दो दिन भारत में शानदार थे। वह (पीएम मोदी) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह उनके लोगों के दोस्त हैं। मुझे उनके साथ रहना रास आया। हमने सीमाओं से आगे बढ़कर हर चीज के बारे में बात की।’ बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुश्नर के साथ 24 फरवरी को भारत की दो दिवसीय यात्रा की थी।

अपनी लगभग 36 घंटे की लंबी यात्रा के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने रोड शो सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया था, जिसमें ताजमहल जाना और अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में एक विशाल भीड़ को संबोधित करना शामिल था। यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत किया, दोनों देशों के बीच कई समझौते को मंजूरी दी गई, जिसमें भारत को अपाचे और एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टरों सहित 3 बिलियन अमरीकी उन्नत सैन्य उपकरण मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button