ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के CM मोहन अपने गुरु के घर पहुंचे ,लिया आशीर्वाद

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में गुरू (प्रोफेसर)  कैलाश चंद्र शील के निवास पहुँचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया।

प्रोफेसर शील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके शिष्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, उनकी साधना सफल हुई है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलकर उन्हें अत्यधिक हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज अपने पूज्य गुरु प्रोफेसर कैलाश चंद्रशील जी के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह क्षण ज्ञान, संस्कार और गुरुत्व की परंपरा के पुनर्स्मरण को अविस्मरणीय बना गया।

आज उन दिनों की स्मृतियाँ जीवंत हो उठीं, जब आपने न केवल विषयों का बौद्धिक मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि जीवन के गूढ़ दर्शन से भी परिचित कराया।

आपके आशीर्वाद और स्नेह से ह्रदय आनंदित और जीवन धन्य हो गया।

Related Articles

Back to top button